यूनीबिक फूड्स ने की शिल्पा शेट्टी के चैनल के साथ साझेदारी
यूनीबिक फूड्स ने की शिल्पा शेट्टी के चैनल के साथ साझेदारी

भारत का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कुकीज ब्रांड, यूनीबिक फूड्स ने शिल्पा शेट्टी के यूट्यूब चैनल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के माध्यम से, यूनीबिक फूड्स स्वास्थ भोजन पर ध्यान केंद्रित करते हुए नया डिजिटल अभियान शुरू करेगा।

यूनीबिक डेली डाइजेस्टिव अभियान में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को फीचर किया जाएगा। वे अपनी कुछ पसंदीदा गो-टू रेसिपी बनाएंगी जो ना सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि स्वस्थ भी हैं। अभियान में यूनीबिक डेली डाइजेस्टिव ओटमील कुकीज और यूनीबिक डेली डाइजेस्टिव अजवायन+कुकीज जैसे व्यंजन होंगे।

यूनीबिक फूड्स की मार्केटिंग हेड, आरती अइय्यर ने कहा, 'हमने डिजिटल अभियान श्रृंखला में बॉलीवुड एक्टर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ साझेदारी की है। शिल्पा शेट्टी ने अपने यूट्यूब चैनल 'शिल्पा शेट्टी कुंद्रा' पर प्रसारित द आर्ट ऑफ लविंग फूड सेक्शन के तहत दो रेसिपी बनाई हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'हमने इस श्रृंखला के लिए अपने दो डेली डाइजेस्टिव रेंज का इस्तेमाल किया है- डेली डाइजेस्टिव ओटमील कुकीज और डेली डाइजेस्टिव अजवायन+कुकीज। हम मानते हैं कि क्रमश: 26 प्रतिशत और 33 प्रतिशत फाइबर के साथ ये कुकीज (*आरडीए की आवश्यकता के अनुसार) रोजाना की आदत बन सकते हैं। एक वीडियो में युवा माताओं पर फोकस किया गया है और दूसरी उन सभी लोगों के लिए है जो दिन में स्वास्थ स्वादिष्ट बाइट की खोज करते हैं।'

यूनीबिक फूड्स देश में सबसे तेजी से उभरते हुए कुकीज ब्रांड में से एक है। ब्रांड हेल्थ और वेलनेस सेगमेंट में लगातार नए उत्पादों को पेश कर रहा है।

 
Stay on top – Get the daily news from Restaurant India in your inbox
Latest Updates