अविजीत देब शर्मा को Ibis एंड नोवोटेल बेंगलुरु का एग्जीक्यूटिव शेफ नियुक्त किया गया है। अविजीत को 17 साल का अनुभव है और उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से ग्रेजुएशन की है।
अपने नए एग्जीक्यूटिव शेफ के बारे में बात करते हुए Ibis एंड नोवोटेल बैंगलुरु के जनरल मैनेजर डेलीगेट मेवरिक मुखर्जी ने कहा, 'हम शेफ अविजीत देब शर्मा को अपने यहां नियुक्त करने पर बहुत खुश हैं। होटल में फूड और बेवरेज से संबंधित चीजों को लेकर आने वाले समय को लेकर हम बहुत उत्साहित हैं। अविजीत रसोई को लीड करेंगे और हमें पूरा विश्वास है कि वे अपनी टीम का सही मार्गदर्शन और संचार करेंगे। अपने मैनेजमेंट स्टाइल, विवरण के प्रति सावधानी और परिणाम उन्मुख दृष्टिकोण की वजह से वे इस रोल के लिए एकदम सही च्वाइस हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'हम त्रुटिहीन सेवाओं और खाने के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से अविजीत हमारे लिए परफैक्ट फिट हैं। उन्होंने 5-स्टार रसोईयों में काम किया है और अनुभव से परिपूर्ण हैं।'
शेफ अविजीत देब शर्मा ने पहले आगरा में अमरविलास, लीला ग्रुप ऑफ होटल्स के साथ काम किया है।
Copyright © 2009 - 2025 Restaurant India.